६ मई को नर्मदा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी

 

इंदौर |   पूर्व मध्य के बिलासपुर और अनुपपुर रेलखंड के बीच मेगा ब्लाक का कार्य चलने के कारण आगामी ६ मई को इंदौर से चलने वाली इंदौर बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

 

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जन सम्पर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मेगा ब्लाक का काम हाथ में लिए जाने के कारण ५ मई को बिलासपुर से चलने वाली ८२३२ बिलासपुर इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस इंदौर नहीं आ सकेगी. परिणाम स्वरूप इंदौर में रैक अनुपलब्धता होने से इंदौर से चलने वाली इंदौर बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रस भी ६ मई को निरस्त्त रहेगी. 



 

Posted on : Sunday May 03, 2009 10:39 AM इंदौर न्यूज़ डाटकाम

 

 

 

 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क