IAS 2008 का परिणाम घोषित, शुभ्रा ने किया

 

नई दिल्ली।। नई दिल्ली.देश की सबसे कठिन माने जाने वाली आईएएस 2008 का फाइनल परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। टॉप 25 में लड़कियों ने मारी बाजी। नोयडा की शुभ्रा सक्सेना ने टॉप किया है। उनका ये दूसरा प्रयास था। इस बार पहले तीनों स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है।

आईएएस का मेन इग्जाम अक्टूबर-नवंबर 2008 में हुआ था। इसके बाद अंतिम एग्जाम अर्थात इंटरव्यू मार्च-अप्रैल 2009 में हुआ था। परीक्षा में कुल चयनित 791 अभ्यर्थियों में से सामान्य वर्ग के 364, ओबीसी 236, अनुसूचित जाति 130 और अनुसूचित जनजाति के 61 का चयन हुआ है।

शुभ्रा रुड़की, आईआईटी से बीटेक की हैं। जबकि, दूसरे नंबर पर शरनदीप कौर आईं हैं। इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से एम.एम किया है। टॉप २५ में १५ पुरुष और १क् महिलाओं का चयन हुआ है।

भारत सरकार के आईएएस में 12, आईएफएस में २६ और आईपीएस में १३ स्थान रिक्त हैं।



 

Posted on : Monday May 04, 2009 09:06 PM

 
 कोलकाता नाइट राइडर्स को बेचना चाहते हैं शाहरुख ?
 

 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क