| |
|
|
|
शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत |
|
मुंबई।
मुंबई : देश के शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआत धमाकेदार रही।
शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 495 अंक ऊपर 11,899 पर कारोबार
कर रहा था, जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 139 अंक
ऊपर 3,613 पर पहुंच चुका था।
बीएसई सेंसेक्स में ओएनजीसी, एनटीपीसी, टीसीएस, इन्फोसिस के शेयरों
में भारी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।
गौरतलब है कि गुरुवार और शुक्रवार को देश के शेयर बाजार बंद थे।
बुधवार को शेयर बाजारों कारोबार अच्छीखासी बढ़त के साथ बंद हुआ था।
निफ्टी 112 पॉइंट ऊपर 3,474 पर बंद हुआ था,सेंसेक्स भी 402 पॉइंट ऊपर
11,403 पर बंद हुआ।
निफ्टी की मुनाफे में रहीं टॉप कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक,
स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, टाटा पावर, रिलायंस कैपिटल, सुजलॉन, सीमेंस और
हीरो होंडा शामिल थीं। निफ्टी में शामिल कंपनियों में सिर्फ रिलायंस
पावर, नाल्को, आइडिया सेल्युलर और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर नुकसान
में रहे थे।
भारतीय शेयर बाजार खुलने से पहले
अमेरिकी बाजार: अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही थी और
सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए थे। उम्मीद से बेहतर आर्थिक खबरों और
कच्चे तेल की तेजी ने बाजार को सहारा दिया। शुक्रवार को डाओ जोन्स
सूचकांक में 44 अंकों की तेजी रही औऱ यह 8,212 पर बंद हुआ, जबकि
नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 2 अंकों की उछाल के साथ 1,719 पर पहुंच गया।
एसएंडपी इंडेक्स में 5 अंकों की बढ़त रही।
कच्चा तेल: कच्चा तेल के सोमवार को गिरावट के बाद 53 डॉलर से नीचे
पहुंच जाने की खबर है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में कच्चे तेल में 4
परसेंट की तेजी देखने को मिली थी। अमेरिकी कच्चे तेल का जून वायदा 24
सेंट गिरकर 53.08 डॉलर पर पहुंच चुका था। लंदन ब्रेंट क्रूड के 12
सेंट की गिरावट के साथ 52.73 डॉलर पर कारोबार करने की खबर है।
शुक्रवार को कच्चे तेल में 2 डॉलर से भी ज्यादा की तेजी रही और यह 4
हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
|
Posted on :
Monday May 04, 2009 11:12 AM
Ethindi.com |
|
|
|