| |
|
|
|
कटरीना फिर चुनी गईं सबसे सेक्सी
महिला |
|
मुंबई :
पिछले साल फैशन मैग्ज़ीन एफएचएम इंडिया द्वारा सबसे सेक्सी महिला चुनी
गईं बॉलिवुड ऐक्ट्रिस कटरीना कैफ ने एक बार फिर यह खिताब अपने नाम कर
लिया है। एफएचएम के पोल में एक बार फिर कटरीना को दुनिया की सबसे
सेक्सी जीवित महिला का खिताब दिया गया है। हालांकि अभी इसकी औपचारिक
घोषणा नहीं हुई है।
मैग्ज़ीन के सूत्रों के मुताबिक पुरुषों को ध्यान में रख कर निकाली
जाने वालीएफएचएम की रायशुमारी में कटरीना को साल की सबसे सेक्सी महिला
चुना गया है। एफएमएच के जून में आने वाले संस्करण के कवर पर भी कटरीना
छाई रहेंगी।
इस बारे में कटरीना से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे
में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मैंने यह
खिताब पिछली बार जीता था,इसे दोबारा जीतने पर मुझे काफी खुशी होगी।
उन्होंने कहा देखते हैं क्या होता है।
कटरीना ने पोल में बिपाशा बसु, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और
ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी खूबसूरत अदाकाराओं को पछाड़ा है। मेगन फॉक्स
दूसरे और करीना तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, बिपाशा बसु को चौथे स्थान
से ही संतोष करना पड़ा।
|
Posted on :
Sunday May 10, 2009 05:19 PM |
|
|
|