| |
|
|
|
10 जून से लोकल फोन की 95 सुविधा
समाप्त? |
|
नई दिल्ली
: एमटीएनएल ने मुंबई सहित एनसीआर में 95 कोड मिलाकर लोकल फोन करने की
सेवा खत्म करने के आदेश दिए हैं। निगम के प्रवक्ता जे. पी. शर्मा का
कहना है कि 95 सेवा को समाप्त करने के लिए सोमवार को आदेश दिए गए।
मगर इस सेवा को अगले महीने 10 जून से खत्म किया जाएगा।
इस दौरान उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए उन्हें 95
और 0 कोड डायल करने की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके बाद 10 जून
से 95 कोड खत्म हो जाएगा और 0 सुविधा शुरू हो जाएगी। मगर, 0 सुविधा
शुरू होने का मतलब एसटीडी शुरू होने से नहीं होगा।
यानी जो उपभोक्ता अभी तक जिन शहरों में 95 कोड लगाकर फोन करते थे बाद
में वह इसकी जगह 0 और आगे शहर का कोड लगाकर फोन कर सकेंगे।
कॉल रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। किसी उपभोक्ता को यदि एसटीडी
सुविधा लेनी होगी तो उसे 0 डायल सुविधा तो मिलेगी मगर जब वह इसे लॉक
करेगा तो 95 कोड लगाकर जिन शहरों में अभी तक फोन किए जाते हैं वहां 0
लगाकर भी फोन किया जा सकेगा।
|
Posted on :
Tuesday May 12, 2009 11:31 AM
इकनॉमिक टाइम्स डॉट कॉम |
|
|
|