| |
|
|
|
कौन सा कलाई कंप्यूटर पहनेंगे आप? |
|
घड़ी
या ब्रेसलेट की तरह हाथ में पहने जाने वाले कंप्यूटर्स अब नई बात नहीं
रही, ये आप जानते ही हैं। 1998 में सीको (Seiko) रपचर (Ruputer) नाम
से पहला कलाई में पहना जा सकने वाला कंप्यूटर लाया। और, फिर इससे
बेहतर वीअरेबल कंप्यूटर Xybernaut पेश किया हिटाची ने। वीअरेबल
टेक्नॉलॉजी में यह बेहतरीन पाया गया!यह भी आप जानते ही होंगे..।
पर, वीअरेबल टेक्नॉलॉजी बेस्ड कंप्यूटर्स की लिस्ट में कौन सा नया
कंप्यूटर शुमार हुआ है, क्या यह भी आप जानते हैं?....
चलिए, हम आपको बताते हैं कि कौन सा वह बेहद खास तरह का कंप्यूटर है
जिसे आप कलाई में पहन कर इतरा भी सकते हैं और चौबीसों घंटे पीसी
कनेक्टेड भी कर सकते हैं...
W200 - अब तक का बेस्ट?
ग्लेशियर कंप्यूटर ने W200 नाम से पहने जा सकने वाला कंप्यूटर पेश किया है। इसे
ब्रेसलेट की
तरह पहना जा सकता है। इसकी पहली खासियत यह है कि इसे पहन
कर आपको घड़ी पहनने की जरूरत नहीं रह जाती और दूसरी खासियत यह है कि
इसकी संभाल करने के लिए आपको एक्स्ट्रा एलर्ट होने की जरूरत नहीं है।
ग्लेशियर कंप्यूटर की वेबसाइट पर इसके बारे में कहा गया है कि यह
ड्यूरेबल है और रिलायबल भी।
इसकी स्क्रीन टचस्क्रीन है और यह बस 3.5 इंच मोटी है। इसके कीबोर्ड
की खासियत है कि यह 'बैकलिट'है यानी हल्के अंधेरे में आपको काम करते
समय आसानी होगी। जीपीएस और वाई फाई की सुविधा इसमें इनकॉरपोरेट होना
W200 की एक और खासियत है। W200 विंडोज सीई के अलावा लाइनेक्सस ओएस
बेस्ड होगा।
जिन लोगों का काम केवल जीपीएस एनेबल्ड होने से नहीं होता, उनके लिए
इसमें इलेक्ट्रॉनिक कंपास और मोशन सेंसर्स भी अटैच्ड हैं।
W200- क्या हैं खूबियां?
W200
को बनाने में मैग्नीशियम अलॉय का यूज कुछ इस तरह से किया गया है कि
इससे W200 की मजबूती तो बढ़ी है पर वजन कम हुआ है। कलाई की शेप में
यह केवल 10.2 आउंट वजन का है। W200 में किसी भी स्टैंडर्ड कंप्यूटर
जैसे फीचर्स हैं। साथ ही कलाई में पहन कर इसे किसी तरह की कोई असुविधा
भी नहीं होती।
W200 में 3.5 इंच का कलर डिस्प्ले है। यह टचस्क्रीन तो है ही, इसका
कीबोर्ड बैकलिट है और इसकी बैटरी को आप जब चाहे कंप्यूटर से डिटैच या
अटैच कर सकते हैं, वह भी कंप्यूटर को बिना रीबूट किए। बैटरी की यह
तकनीक हॉट स्वैपेबल कही जाती है।
किनके लिए फायदेमंद?
W200
की एक खूबी यह भी है कि यह हैंड्सफ्री सुविधा देता है। यानी चूंकि यह
आपकी कलाई में
बंधा हुआ है तो आप इसे केवल एक हाथ के इस्तेमाल से
कंप्यूटर रिलेडेट सारे काम कर सकते हैं। इलेक्ट्रानिक कंपास के अलावा,
इस टिल्ट जैसी लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी से जोड़ा गया है। बैटरी की बचत के
लिए इसमें खास टेक्नॉलॉजी का यूज किया गया है।
W200 से आप चौबीसों घंटे वाइ फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस मॉड्यूल्स से
कनेक्ट रह सकते हैं और इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी लोकेशन
क्या है यानी आप कहां हैं। यह लगातार कनेक्टिविटी बिना प्लग के भी दे
सकता है।
W200 उन कंपनीज के लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं जो डाटा कलेक्शन से
जुड़ी हैं। अब कंपनीज वैसे भी कंप्यूटर की पोर्टेबिलिटी यानी उसे कहीं
भी
एक और कलाई कंप्यूटर - जैपैड
यूरोटैक
के टचस्क्रीन कंप्यूटर ZYPAD यानी जैपैड के बारे में भी चलिए आपको
बताते चलते हैं। W200 की तरह इसे भी कलाई में घड़ी की तरह पहना जा
सकता है। यह जीपीएस, वाई फाई और ब्लूटूथ एनेब्ल्ड तो है ही, यह कई
सारी कस्टम एप्लीकेशन्स भी रन कर सकता है। जैपैड के बारे में कह सकते
हैं कि यह स्टाइलिश नहीं है, केवल कलाई में पहना जा सकने वाला वाअरलै,
ऑपरेडेड कंप्यूटर है। 4.5 x 3.5 x 3-इंच और 23 आउंस के वजन वाले
जैपैड को स्पेशल फाइबर ग्लास, नाइलोन, मैग्नीशियम के अलॉय से बनाया
गया है। इसके ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए लाइनैक्स का यूज किया गया है।
यह शॉक प्रूफ है, डस्ट प्रूफ है और 640X480 के रिजॉल्यूशन के साथ
टचस्क्रीन डिस्पले एनेब्ल्ड है। 256MB की रैम है और 128MB की फ्लैश
मैमरी वाले जैपैड में भी जीपीएस रिसीवर, इलेक्ट्रानिक कंपास और
बाओमेट्रिक फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है।
इसका एक फीचर यह है कि यदि लंबे समय तक यूजर का हाथ लटका हुआ है तो
यह अपने आप स्टैंडबाय मोड में चला जाता है। इसे मिलिट्री यूज के लिए
बनाया गया था पर यह आम लोगों के लिए भी जल्द ही मार्केट में हो सकता
है।
बाजार के बाकी खिलाड़ी
क्या
आप जानते हैं 2001 में आईबीएम ने कलाई में बांधे जा सकने वाले
कंप्यूटर के दो प्रोटोटाइप तैयार किए थे? मगर यह अभी तक तैयार नहीं
हुआ है और खबर है कि यह अभी डेवलपमेंट प्रोसीजर में ही है।
2002 में फॉसिल इंक ने भी Fossil Wrist PDA लाने की घोषणा की थी। इसे
2003 में रिलीज किया जाना था पर 2005 तक कई बार इसकी रिलीज पोस्टपोन
हुई।
|
Posted on :
Tuesday May 12, 2009 11:43 AM
इकनॉमिक टाइम्स डॉट कॉम |
|
|
|