केकेआर के भारतीय क्रिकेटरों से नस्लीय भेदभाव

 

नई दिल्ली । भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अजय जडेजा ने सोमवार को सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि साउथ अफ्रीका में चल रही दूसरी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स
(केकेआर) का विदेशी स्टाफ भारतीय क्रिकेटरों के साथ बुरा बर्ताव कर रहा है।

अजय जडेजा ने संकेत दिए कि केकेआर के विदेशी कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य ने इस टी-20 टूर्नामंट के दौरान एक भारतीय क्रिकेटर पर नस्लीय टिप्पणी की। कोलकाता की टीम अब तक इस टूर्नामंट में केवल एक ही मैच जीत पाई है।

जडेजा ने एक टीवी चैनल पर एक कार्यक्रम के दौरान ब्लॉग लिखने वाले क्रिकेटर की बाबत कहा, 'आपको यह जानने के लिए ब्लॉगर की जरूरत नहीं है। मैं आपको विश्वास दिला सकता हूं कि वहां क्रिकेटर बंटे हुए हैं । वहां भारतीय क्रिकेटरों के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है। मैं कोलकाता नाइट राइडर्स के कई क्रिकेटरों को जानता हूं। एक क्रिकेटर को मैदान से बाहर आने के लिए कहा गया। जब वह बाहर आया तो उसने पूछा, 'आपने मुझे बाहर क्यों बुलाया है तो केकेआर के एक कोच ने कहा, 'तुम भारतीय वही करो, जो मैं तुम्हें करने के लिए कहता हूं।'

जडेजा ने कहा कि उनका दावा सही है। उन्होंने कहा, 'मेरे पास पक्की सूचना है कि केकेआर की टीम बिखरी हुई है। निश्चित तौर पर टीम बंटी हुई है। मुझे सूत्रों से यह पता चला है कि वहां क्रिकेटर सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। वे भारतीय और विदेशी क्रिकेटरों में बंटे हुए हैं और उनके विचार भी मेल नहीं खाते हैं। मेरा कहने का मतलब है कि सौरभ गांगुली की सोच अलग है। आप इसे देख भी सकते हैं, इसलिए केकेआर की टीम बंटी हुई है। इसमें कोई संदेह ही नहीं है।' 

 

Posted on : Tuesday May 12, 2009 10:52 AM   patrika.com     

 

  कटरीना फिर चुनी गईं सबसे सेक्सी महिला
पत्नी की ह्त्या कर पति ने खुदखुशी की कोशिश की
अब नैनो फ्लैट बनाएगी टाटा हाऊसिंग कंपनी
 
 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क