अध्ययन की लाइफ से कंगना आउट, शाहाना इन

 

बॉलिवुड में लोगों को यह सुनकर झटका सा लगा है कि अध्ययन अपनी पुरानी लवगर्ल कंगना से दूर हो गए हैं। अब उनकी जिंदगी में नई लड़की आ गई है। नामा है शाहाना गोस्वामी।

बताते हैं कि शाहाना भी उम्र में अध्ययन से बड़ी हैं। कंगना तो अध्ययन से बड़ी हैं ही। कुछ दिनों उनकी दोस्ती रही अंजना सुखानी भी उनसे उम्र में बड़ी ही थीं। लगता है सुमन बॉय का दिल अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों पर ही आता है। शाहाना महेश भट्ट की फिल्म जश्न में अध्ययन के साथ काम कर रही हैं।

यूनिट वालों ने बताया कि शूटिंग के बाद अध्ययन और शाहाना काफी वक्त गुजार रहे हैं। एक दूसरे के घर भी वे देर - देर तक रुकते हैं। पिछले दिनों तो एक कांड ही हो गया , जिसके चलते शाहना को अध्ययन की शूटिंग के समय सेट पर आने से रोक दिया गया।

दरअसल , शाहाना जरूरत न होने पर भी अध्ययन की शूटिंग के समय मौजूद रहती थीं। कॉमेंट करती रहती थीं। इससे अध्ययन का ध्यान बंटता था। शाहाना की इन हरकतों से परेशान होकर जश्न फिल्म के डाइरेक्टर ने महेश भट्ट से इस मामले में शिकायत की। इसके बाद महेश भट्ट ने दोनों को अच्छे वर्क कल्चर के नियम बताए।
 

Posted on : Thursday May 14, 2009 05:21 PM  jagran      

 

 

कौन सा कलाई कंप्यूटर पहनेंगे आप?

कटरीना फिर चुनी गईं सबसे सेक्सी महिला

नीतू चन्द्रा ने ३७ बार कपड़े उतारे

तीर्थ स्थलों पर तेजी से बढ़ता सेक्स टूरिजम

सोशल- नेटवर्किंग साइट पर नया दोस्त कौन?

टीचर ने छात्रा को गिफ्ट में दिया ग्रेनेड

 
 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क