महिला से छेड़छाड़ पर नेस वाडिया और मोहित पिटे

 

जोहानिसबर्ग.   किंग्स इलेवन पंजाब के को-ओनर मोहित बर्मन और प्रीति जिंटा के पूर्व बॉयफ्रेंड नेस वाडिया को आशिकमिजाजी भारी पड़ी। वाडिया
को तो मोहित बर्मन की तरफदारी करने की वजह से पिटना पड़ा। आरोप है कि मोहित बर्मन ने साउथ अफ्रीका के मशहूर और प्रभावशाली परिवार की बहू को छेड़ने और फिकरे कसने की हकरत की थी। यह सब कुछ तब हो रहा था जब उनकी टीम किंग्स इलेवन पंजाब डेकन चार्जर्स से जोहैनिसबर्ग में भिड़ रही थी।

इस हरकत पर निजी सुरक्षा गार्ड और पुलिसवालों ने नेस वाडिया और मोहित की धुनाई कर दी। गौरतलब है कि भारतीय मूल के अजय गुप्ता की गिनती साउथ अफ्रीका के चोटी के कारोबारियों में होती है। अजय गुप्ता की बहू भी इस मैच को देख रही थी। गौरतलब है कि मोहित बर्मन भारत के डाबर ग्रुप से ताल्लुक रखते हैं।
वॉन्डरर्स में काम करने वाले एक अफसर ने बताया कि शराब पिए हुए मोहित बर्मन बार-बार एक महिला को छेड़ने की कोशिश कर रहे थे। वह महिला और कोई नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के मशहूर व्यवसायी और सहारा ग्रुप के मालिक अजय गुप्ता की बहू थी। मना करने के बावजूद मोहित यह हरकत कर रहे थे। थोड़ी देर बर्दाश्त करने के बाद अजय गुप्ता की बहू ने अपने निजी सुरक्षा गार्ड को बुला लिया। इसके बाद तो बर्मन की शामत आ गई। निजी सुरक्षा गार्ड और स्टेडियम में मौजूद पुलिसवालों ने मोहित बर्मन और नेस वाडिया की पिटाई कर दी। नेस वाडिया मोहित की तरफदारी कर रहे थे।

अजय गुप्ता ने दोनों के खिलाफ पुलिस से अभद्र आचरण की शिकायत करने की धमकी दी। इसी दौरान वहां आईपीएल के चेयरमैन ललित मोदी भी पहुंच गए, जो अजय गुप्ता को अच्छी तरह से जानते हैं। उन्होंने बीच-बचाव किया और गुप्ता को बताया कि नेस व मोहित भारत के प्रभावशाली परिवारों से हैं। मोदी ने अजय गुप्ता को यह भी समझाने की कोशिश की कि दोनों ने अभद्र व्यवहार नहीं किया होग, जरूर कोई गलतफहमी हुई है। मोदी ने कहा कि इस मामले को ज्यादा तूल देना ठीक नहीं है। इससे आईपीएल की छवि को धक्का लगेगा।

जब इतने से बात नहीं बनी तो मोदी ने गुप्ता के सैक्सन एस्टेट में मौजूद घर में मीटिंग रखवाई और नेस वाडिया और मोहित बर्मन को वहां जाकर माफी मांगने के लिए कहा। सूत्रों के मुताबिक दोनों ने लिखिथ माफी मांगी तब जाकर मामल सुलझा। जोहानिसबर्ग पुलिस के मीडिया ऑफिसर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आईपीएल के लोग खुद इस मामले को देख रहे हैं। है।
 

Posted on : Saturday May 16, 2009 04:16 PM  टाइम्स न्यूज नेटवर्क   

 

 

कौन सा कलाई कंप्यूटर पहनेंगे आप?

कटरीना फिर चुनी गईं सबसे सेक्सी महिला

नीतू चन्द्रा ने ३७ बार कपड़े उतारे

तीर्थ स्थलों पर तेजी से बढ़ता सेक्स टूरिजम

सोशल- नेटवर्किंग साइट पर नया दोस्त कौन?

टीचर ने छात्रा को गिफ्ट में दिया ग्रेनेड

 
 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क