| |
|
|
|
सतना में विवाह समारोह में गोली
चली , 6 घायल |
|
सतना.
प्रदेश के सतना जिले में गुरुवार रात एक वैवाहिक समारोह में खुशी का
माहौल उस समय गम में तब्दील हो गया जब नशे में धुत एक व्यक्त
ि ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 6 लोगों को घायल कर दिया। गोलीबारी करने
वाला व्यक्ति सेना में कार्यरत है।
पुलिस के मुताबिक जैतवारा थाने के गलबल गांव में गुरुवार रात वैवाहिक
समारोह चल रहा था तभी वहां एक व्यक्ति ने खुशी मनाते हुए गोलीबारी
शुरू कर दी। इस घटना में 3 महिलाओं सहित 6 लोग जख्मी हो गए। इन सभी
को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जैतवारा के थाना प्रभारी आर. पी. मिश्रा ने शुक्रवार को इस घटना की
पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों को सीधे जिला हॉस्पिटल ले
जाया गया और कोई भी व्यक्ति थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया है
इसलिए मामला दर्ज नहीं किया जा सका है।
|
Posted on :
Saturday May 23, 2009 12:02 PM
Sources : आईएएनएस |
|
|
|