फिर मिलेंगे पांच के करारे नोट

 

नई दिल्ली.   पांच रुपये के करारे-करारे नोट आपके हाथों में फिर पहुंचेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने बाजार में मांग को ध्यान में रखते हुए एक अरसे बाद पांच रुपये के नए नोट फिर से जारी किए हैं। बैंक ने पांच रुपये के सिक्के को लेकर आ रही शिकायतों को दूर करने के लिए भी कदम उठाए हैं।

शिकायतों और सुझावों के आधार पर सिक्के में कुछ बदलाव किए गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यवाहक रीजनल डाइरेक्टर ए. उद्गत ने बताया कि पांच रुपये के नोट फिर से जारी करना बैंक की प्रक्रिया का हिस्सा है। आम लोगों में पांच का नोट सिक्के की तुलना में अधिक विश्वसनीय लगता है और इससे लोगों को छोटे लेन-देन में आसानी होती है। लोग पांच रुपये के नोटों की कमी महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसी कारण केंद्रीय बैंक ने पांच के नोट दोबारा जारी किए हैं। बैंक ने पिछले दिनों कहा था कि वह महात्मा गांधी सीरीज़ में पांच के नए नोट जारी करेगा जिस पर गवर्नर डी. सुब्बाराव के साइन होंगे।1998 में केंद्रीय बैंक ने एक विशेष अभियान के तहत एक, दो और पांच रुपये के पुराने, कटे-फटे पुराने नोटों के बदले सिक्के दिए थे।
 

Posted on : Sunday May 24, 2009 05:20 PM    IndoreNews.com     

 

 

मुंबई में स्क्रिप्ट राइटर ने ऐक्ट्रिस का रेप किय

प्रणब को वित्त, ममता को रेल और कृष्णा को दिया विदेश

नीतू चन्द्रा ने ३७ बार कपड़े उतारे

तीर्थ स्थलों पर तेजी से बढ़ता सेक्स टूरिजम

सोशल- नेटवर्किंग साइट पर नया दोस्त कौन?

नाबालिग ने किडनैप कर रेप किया

 
 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क