| |
|
|
|
सेक्स रैकिट का भंडाफोड़, 4 युवतियां मुक्त
|
|
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले
में गुरुवार रात पुलिस ने एक सेक्स रैकिट का भंडाफोड़ करते हुए 4 लोगों
को गिरफ्तार कर राजस्थान और मध्यप्रदेश की 4 युवतियों को मुक्त कराया।
पुलिस इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि हमने गुरुवार रात
फिरोजाबाद जिले के राधागली इलाके में एक ठिकाने पर छापेमारी की और 4
लोगों को पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों ने स्वीकार किया है कि
वे एक देह व्यापार गिरोह में शामिल थे। वे इन युवतियों को नौकरी
दिलाने के बहाने फिरोजाबाद लाए थे, लेकिन उन्हें देह व्यापार में
धकेल दिया।
अधिकारी ने बताया कि चारों युवतियों की उम्र 20 साल से अधिक है। इनमें
2 राजस्थान और 2 मध्य प्रदेश की हैं। ये गरीब परिवारों से ताल्लुक
रखती हैं।
|
Posted on :
Friday June 05, 2009 04:24 PM नवभारत
टाइम्स |
|
|
|