| |
|
|
|
छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाले गुरुजी की
नौकरी गई
|
|
विदिशा । मध्य प्रदेश के विदिशा जिले
में स्कूल ड्रेस का माप लेने के नाम पर छात्राओं के कपड़े उतरवाने
वाले गुरुजी (टीचर) की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही जिला
शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक ने गुरुजी को मानदेय का
भुगतान न करने का आदेश जारी किया है।
मालूम हो कि गंजबासौदा विकासखण्ड के नूरपुर टपरा स्थित शिक्षा गारंटी
शाला के टीचर संजीव शर्मा ने ड्रेस का माप लेने के नाम पर छात्राओं
के कपडे़ उतरवाए थे। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) द्वारा कराई गई इस
मामले की जांच में घटना की पुष्टि हुई है। पता चला है कि संबंधित
गुरुजी द्वारा अपने काम में लम्बे अरसे से लापरवाही भी बरती जा रही
थी ।
पालक शिक्षक संघ द्वारा टीचर की सेवाएं समाप्त करने का प्रस्ताव
पारित कर जिला समन्वयक को भेजा गया। इसी आधार पर संजीव शर्मा की
सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
|
|