| |
|
|
|
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में नए पीजी
कोर्स शुरू |
|
इंदौर।
सीईटी की सेकंड काउंसिलिंग का पहला चरण २१ अगस्त को होगा। इसमें
ईएमआरसी के दो और आईएमएस के एक कोर्स में एडमिशन दिए जाएंगे। उम्मीद
जताई जा रही है कि एक सीट पर कम से कम 10 स्टूडेंट के बीच कड़ी
कॉम्पटिशन होगी।
सीईटी की काउंसिलिंग के बाद से ही खाली रही सीटों पर एडमिशन के लिए
स्टूडेंट्स सेकंड काउंसिलिंग का इंतजार कर रहे थे। सभी छह विभागों की
पहली काउंसिलिंग आईआईपीएस में हुई थी, जबकि दूसरी काउंसिलिंग विभाग
स्तर पर की जाना है। इसी कड़ी में यूनिवर्सिटी के ईएमआरसी और आईएमएस
दो पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स और एक इंटीग्रेटेड कोर्स की काउंसिलिंग की
प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आखिरी तारीख 19 अगस्त- तीनों ही कोर्सेस की काउंसिलिंग में सिर्फ वे
ही स्टूडेंट हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने सीईटी दी थी। इन स्टूडेंट्स
को १९ अगस्त तक फॉर्म विभागों में देना होगा। फॉर्म यूनिवर्सिटी की
वेबसाइट के अलावा ईएमआरसी और आईएमएस की वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके
हैं। 19 तारीख तक जमा हुए फॉर्म के आधार पर नए सिरे से मेरिट तैयार
की जाएगी।
ईएमआरसी के कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ. अखिलेश सिंह बताते हैं सेकंड
काउंसिलिंग को लेकर भी स्टूडेंट्स में खासा उत्साह है। सिर्फ सोमवार
को ही 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने फॉर्म जमा कराए। ट्रेंड देखकर
उम्मीद है सीटों की संख्या के मुकाबले 10 गुना ज्यादा स्टूडेंट इसमें
हिस्सा लेंगे। विभागों में काउंसिलिंग के लिए सभी प्रारंभिक तैयारियां
पूरी की जा चुकी हैं। बाहर से आने वाले स्टूडेंट के लिए खास इंतजाम
किए गए हैं।
ईएमआरसी
एमएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया - (ग्रुप बी) इंटीग्रेटेड
एमबीए इन मीडिया मैनेजमेंट - (ग्रुप ए)
आईएमएस
एमबीए डिजास्टर मैनेजमेंट - (ग्रुप ए)
|
Posted on :
Wednesday August 19, 2009 09:05 AM
Bhaskar.com |
|
|
|