पोस्टमॉर्टम रूम में घुसकर डॉक्टर को

 

इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम रूम में सोमवार को कुछ लोगों ने डॉक्टर पर देरी का आरोप लगाते हुए पीटना शुरू कर दिया। सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। यहां डेमॉन्स्ट्रेटर डॉ. प्रशांत राजपूत की ड्यूटी थी। पास में ही विभागाध्यक्ष डॉ. संजय दादू क्लास ले रहे थे। उज्जैन जिला अस्पताल से एमवायएच रैफर दीपक नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम सोमवार को किया जाना था। 9 लाशों के पीएम होने के कारण डॉ. राजपूत रुटीन पीएम में व्यस्त थे और दीपक की बॉडी का पीएम के साथ डेमॉन्स्ट्रेशन चल रहा था।

दोपहर 2 बजे तक पीएम नहीं होने पर गुस्साए करीब 15 लोग पीएम रूम में घुसे और डॉ. राजपूत की जोरदार पिटाई कर दी। इसके बाद परिजन डॉ. दादू के पास पहुंचे और उनके साथ हाथापाई करने लगे। इस पर छात्रों ने लोगों को बाहर खदेड़ा। डॉक्टरों ने संयोगितागंज थाने पर सूचना दी। पुलिस ने हेमंत पिता मोहनलाल, त्रिलोक पिता दौलतराम, दिनेश पिता प्यारेलाल, राजीव पिता शिवनारायण, बाबलाल पिता ओंकारलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

डॉक्टरों ने सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि नई मच्यरूरी एकांत में है और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। उधर, प्रभारी डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया सुरक्षा को लेकर पुलिस से चर्चा की है। डॉ. पी.एस. ठाकुर ने कहा सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई तो बुधवार से हम पीएम नहीं करेंगे।

 

Posted on : Tuesday August 25, 2009 09:23 AM    Bhaskar.com   

 

 

नकली स्काच व्हिस्की के कारखाने का भंडाफोड़

पूर्व फौजी लूटता था सिक्युरिटी गार्डस की बंदूक

नौकरी के लिए मेला

तीर्थ स्थलों पर तेजी से बढ़ता सेक्स टूरिजम

सोशल- नेटवर्किंग साइट पर नया दोस्त कौन?

नाबालिग ने किडनैप कर रेप किया

 
 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क