ICICI बैंक की एमडी और सीईओ बनीं चंदा कोचर

 

नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक एक मई से नई लीडरशिप में काम करना शुरू कर चुका है। चंदा कोचर आज से ही बैंक की एमडी और सीईओ के रूप में कामकाज संभाल चुकी हैं।

चंदा ने के.वी.कामथ की जगह ली है, जो एमडी और सीईओ के पद से 30 अप्रैल को रिटायर हो गए। कामथ 1 मई से आईसीआईसीआई बोर्ड में नॉन एक्जक्युटिव चेयरमैन के रूप में काम शुरू कर चुके हैं। इसके साथ ही चंदा कोचर आईसीआईसीआई प्रूडेंशल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशल एसेट मैनेजमेंट कंपनी, आईसीआईसीआई सिक्युरिटी, आईसीआईसीआई बैंक यूके पीएलसी और आईसीआईसीआई बैंक कनाडा की नॉन एक्जक्युटिव चेयरपर्सन के रूप में भी कामकाज संभाल चुकी हैं।

 

पीएनबी का लोन हुआ सस्ता


 

Posted on : Friday May 01, 2009 12:54 AM  
 
 

 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क