पीएनबी का लोन हुआ सस्ता

 

नई दिल्ली। देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नैशनल बैंक ने गुरुवार को प्राइम लेंडिंग रेट (पीएलआर) में 0.5 परसेंट की कटौती का ऐला न किया। कटौती के बाद बैंक का पीएलआर 11 पर्सेंट हो जाएगा। इस कदम से बैंक के लोनधारकों को भी फायदा पहुंचेगा।

बैंक द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि बैंक की प्राइम लेंडिंग रेट 11.5 परसेंट से घटाकर 11 पर्सेंट कर दी गई है और यह शुक्रवार से लागू होगी। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते आरबीआई ने भी ब्याज दरों में कटौती की थी।

बैंक के बयान में कहा गया है कि पंजाब नैशनल बैंक के पर्सनल लोन की ब्याज दर में भी 0.5 परसेंट की कटौती की गई है और साथ ही फ्लोटिंग लोन भी 0.25 परसेंट सस्ता होगा। इसके अलावा बैंक ने पीक डिपॉजिट रेट में भी कमी की है और इसे 7.5 पर्सेंट कर दिया है।

इससे पहले, पीएनबी के सीएमडी के सी चक्रवर्ती ने कहा था कि पीएनबी इस साल और एक करोड़ ग्राहक बनाने की संभावनाएं तलाश रहा है। बैंक ने चालू वित्त वर्ष में 1,000 कर्मचारियों की भर्ती करने की भी योजना बनाई है। बैंक ने चालू वित्त वर्ष में अपने जमा में 18-20 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है।

 

ICICI बैंक की एमडी और सीईओ बनीं चंदा कोचर
 

Posted on : Friday May 01, 2009 12:54 AM  
 
 

 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क