| |
|
|
सेमेस्टर
परीक्षा : आवेदन की अंतिम तारीख 5 मई
|
|
इंदौर २६ अप्रैल |
देवी
अहिल्या यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष के दूसरे सेमेस्टर सिस्टम की
परीक्षा 18 मई से शुरू होने की संभावना है। शनिवार को यूनिवर्सिटी ने
इस परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख घोषित कर दी है।
परीक्षा
विभाग के सहायक कुलसचिव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक बी.ए. प्रथम, बीए
प्रथम (आनर्स), बीएससी प्रथम, बीएससी प्रथम (गृह विज्ञान), बीकॉम प्रथम (आनर्स),
एमए पूर्वार्ध, एमएससी पूर्वार्ध, एमकॉम पूर्वार्ध, एमएससी प्रथम (गृह
विज्ञान), एमपीई प्रथम, बीपीई प्रथम, बीपीएड (एक वर्षीय पाठ्यक्रम), बीजे,
बीलिब प्रथम के नियमित परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा आवेदन प्रस्तुत करने
की तिथि व विलंब शुल्क की तिथि घोषित की गई है।
छात्र
बिना विलम्ब शुल्क के 5 मई तक कॉलेज में जमा कर सकेंगे, जो कि कॉलेज 8 मई
तक यूनिवर्सिटी को पहुंचाएंगे। इसी तरह 100 रुपए विलम्ब शुल्क के साथ
छात्र 7 मई तक फार्म भर सकेंगे वहीं कॉलेजों को ये फार्म 11 मई तक जमा
कराना होंगे। 8 से 11 मई तक कुलपति की विशेष अनुमति से ही विलम्ब शुल्क
साढ़े सात सौ रुपए के साथ फार्म जमा कर सकेंगे। ये फार्म कॉलेज से दो दिन
में यूनिवर्सिटी को भेजे जा सकेंगे।
| Posted on :
Sunday April 26, 2009 10:48 AM |
|
|
|