यू के : पंजाब के बीस साल से कम की युवती को डाइना पुरस्कार मिला

 

लिसेस्टर - डाइना, वेल्स की राजकुमारी, के बहुत से स्मारक कार्यक्रमों में से एक डाइना पुरस्कार है जो उन युवक-युवतियों को मान्यता देता है जो दूसरों की मदद करते हैं।
 
हाल ही में इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली इंगलिष मिडलैण्डस में लिसेस्टर से 16 वर्र्षीय कमलप्रीत कौर औलख है, जिसने '' अपना बहुमूल्य समय, प्रयास व दया अपने समाज की स्वैच्छिक सेवा मे समर्पित किया  डाइना पुरस्कार के प्रबंधकों का कहना है।
 
उसको इस पुरस्कार के लिए दूसरे प्रसिध्द ब्रिटिष-भारतीय मंजुला सूद, जो  लिसेस्टर की इस साल लौर्ड मेयर बनी है, जिससे वह ब्रिटैन में एषिया की मेयर का पद धारण करने वाली पहली महिला बनी है, ने नामित किया।
 
सूद ने कमलप्रीत को उसके पुरस्कार के साथ लिसेस्टर में मेयर के कार्यालय में 23 जून को एक समारोह में प्रस्तुत किया। '' वह समाज में दूसरों के लिए अदभुत आदर्ष व प्रेरणादायक है। मुझे प्रसन्नता है कि उसको उसके सामुदायिक व स्वैच्छिक कार्य के लिए सार्वजनिक मान्यता मिली है, '' सूद कहती है।
 
कमलप्रीत, जिसका परिवार प्रारम्भ में पंजाब, भारत से आया, जब वह 11 साल की थी, तब से वह एक स्वयंसेविका के रूप में काम करती आ रही है। '' दूसरों की मदद करने की प्रेरणा उसको आंषिक तौर पर उसकी दादी की कैन्सर से मृत्यु के कारण मिली, वह अपनी मां के उदाहरण का भी अनुसरण कर रही है, जिसने कमलप्रीत की जीवनचर्या को, अपने साथ अन्धे लोगों के सहायतार्थ ले जाकर, स्वयंसेविका के रूप में ढाला, '' डायना पुरस्कार की प्रवक्ता कहती है। कमलप्रीत स्वयं टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थी, क्यों कि यह लेख लिखते समय वह कठिनाई से अर्जित अवकाष पर थी।
 
उसके स्वैच्छिक कार्यों में षामिल है एक दुकान जिसका काम है लोरोस-द लिसेस्टरषायर एण्ड रटलैंड और्गेनाइजेषन फौर द रिलीफ औफ सफरिंग, को धन की आपूर्ति करना, जो सेवाश्रम सेवा में मदद करता है। वह लोटस युवा कार्यक्रम में भाग लेती है, जिसका उदेष्य युवा लोगों को अपने जीवन में मानवीय मूल्यों को अपनाना सिखाना है।
 
उसके अन्य सामुदायिक कार्यों में दान के लिए धन एकत्र करना, बच्चों के लिए षुभ कामनाएं, लिसेस्टरश्षायर में रह रहे बच्चों जो असाद्य रूप से बिमार, गम्भीर सामाजिक उत्पीडन के षिकार रहे हों या एच.आई.वी. + से ग्रसित हों, के लिए अनुदान भेंट का प्रबन्ध करना षामिल है।
 
इतना ही नहीं, कमलप्रीत सभी समुदायों के लोगों को गरम खाना परोसती है और अपने गृहनगर में विभिन्न धर्मों के लोगों में आपसी समझ बढाती है। लिसेस्टर में प्रवासियों की बडी आबादी है, उनमें अधिकांष भारतीय उप महाद्वीप से हैं, और विभिन्न क्षेत्रों के लोग एक साथ रहते हैं। कमलप्रीत के अथक प्रयास उसके चिकित्सा वयवसाय में प्रवषे की महत्वाकांषा की पूर्ति में सार्थक योगदान देगा।  
 
भले वह विषिष्ट है, कमलप्रीत अकेली नहीं है। जब से 1999 में डाइना पुरस्कार स्थापित किए गए, पेरिस की सडक दुर्घटना में डाइना की मृत्यु के दो साल बाद, इसने 12 साल से 18 साल के 22,000 लोगों को सम्मानित किया है। '' प्रत्येक पुरस्कार विजेता प्रेरणाप्रद गुणों को विभिन्न आयामों में प्रदर्शित करता है, '' एम्मा पेल्लिंग महिला प्रवक्ता कहती है। पुरस्कार विजेताओं में स्वयं सेवी, अभियानी, धन-संकलन कर्ता, के साथ साथ युवा सेवा-टहल करने वाले, व अन्य युवा जो अपनी ब्यक्तिगत कठिनाइयों व दुर्घटनाओं के बावजूद, अपने समाज को योगदान देते रहते हैं, षामिल होते हैं।
 
 
पुरस्कार का उदेष्य डाइना के गुणों को परावर्तित करना है, जो अपनी दया व उदारता के लिए प्रसिध्द थी। वह उन उच्च-रूपरेखा वाली प्रसिध्दि प्राप्त प्रथम ब्यक्ति थी जिसको एच.आई.वी ग्रसित ब्यक्ति को छूते हुए, आम अंधविश्वास पर विजय प्राप्त करने में मदद करते छायाचित्रित किया गया।
 
 
अध्यापन वृतिक ने इन पुरस्कारों, जो डाइना द्वारा किए गए काम की भावना को आगे बढाना चाहता है, के महत्व को समझा है।
 
 
इन पुरस्कारों को कई लोग बच्चाें को दिए जाने वाले सम्मानों की सदृष देखते हैं और इनका पुरस्कार पाने वाले बच्चे पर स्थाई प्रभाव पडता है, '' यह अध्यापकों के वेबसाइट टीचरनेट कहते हैं। इसमें अध्यापको के दृष्टिकोण पर शोध का हवाला दिया गया जिसमें पाया गया कि इनको विशिष्ट तौर पर सम्मानजनक माना गया। जब कोई एक पुरस्कार देता है जिस पर डाइना का नाम लिखा हो, उसमें निश्चित महत्व छिपा होता है, एक अध्यापक को यह कहते बताया गया।
 
जिनको डाइना पुरस्कार दिया गया उनकी अपने जीवन के विकास के लिए आजीवन सम्बध्दता कार्यक्रम व सामुदायिक प्रयोजनाओं में भागेदारी में पहुंच सुनिष्चित हो जाती है।
 
मुख्य पुरस्कार के अतिरिक्त, डाइना प्रताडना-विरोधी पुरस्कार भी लगभग 8,000 युवाओें,  जिन्होने विद्यालयों व समुदायों में प्रताडना की समस्या से लडने में मदद की है, को दिया गया।
 
 
सौजन्य : विमेन्स फीचर सर्विस
 

 

Posted on : Tuesday July 21, 2009 10:57 AM्स   

 
 
 

 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क