बिशप जॉर्ज एनाथिल का निधन

 

इंदौर |   ईसाई समाज के बिशप रहे 78 वर्षीय जॉर्ज एम. एनाथिल का शनिवार रात 9.30 बजे निधन हो गया। वे इंदौर डायसिस के दूसरे बिशप थे और 35 सालों तक इस पद पर रहे।

अस्वस्थता के कारण अक्टूबर में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था और अपना पदभार बिशप चाको को सौंपा था। वे एसवीडी (दिव्य शब्द संघ) फादर थे। अंतिम दर्शन के लिए रेड चर्च में पार्थिव शरीर को सोमवार सुबह 8 से 10 बजे तक रखा जाएगा। इसके बाद पालदा की सेमेनरी में दफनाया जाएगा।



 

Posted on : Sunday May 03, 2009 09:26 AM

 
 
 

 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क