कोलकाता नाइट राइडर्स को बेचना चाहते हैं शाहरुख ?

 

मुंबई ।। आईपीएल के दूसरे सीजन में भी कोलकाता नाइट राइडर्स का बुरा हाल है। और उससे भी ज्यादा बुरा हाल है टीम के मालिक शाहरुख खान का। टीम ने अब तक सिर्फ एक मैच जीता है और वह पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। इसका असर शाहरुख खान पर सीधा दिखाई दे रहा है।

पहले वह साउथ अफ्रीका में टीम के साथ मौजूद थे, लेकिन टीम की लगातार हार के बाद वह वापस भारत आ गए। यहां आकर उन्होंने बयान दिया कि वह अब साउथ अफ्रीका तब जाएंगे, जब टीम जीतने लगेगी। इसका भी टीम पर कोई असर नहीं पड़ा और वह बुधवार को टूर्नामेंट की एक और फिसड्डी मानी जाने वाली टीम बेंगलुरु से हार गई। इसके बाद तो शाहरुख के सब्र का बांध लगता है टूट चुका है। खबर है कि शाहरुख अब टीम को बेचना चाहते हैं।

सूत्रों के मुताबिक इसके लिए शाहरुख ने नोकिया, सहारा ग्रुप और अनिल अंबानी की कंपनियों से बात की है। हालांकि किसी ने भी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि शाहरुख टीम में अपना 100 फीसदी हिस्सा बेचना चाहते हैं।

आईपीएल की सबसे चर्चित टीम विवादों में भी सबसे ज्यादा रही है। पहले गांगुली की कप्तानी को लेकर विवाद, उसके कोच बुकनन के चार कप्तानों की थेअरी पर विवाद, फिर कैप्टन ब्रैंडन मैकुलम का फेल होना जैसी खबरों ने टीम की किरकिरी ही की है। लगता है अब शाहरुख इस सब से तंग आ चुके हैं।

 

Posted on : Sunday May 03, 2009 11:36 AM  
चेन्नै ने दिल्ली को 18 रनों से हराया
 

 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क