ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान, धोनी कैप्टन

 

अगले महीने से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आईसीसी ट्वेंटी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय इंडियन टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कप्तानी का भार एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी गई है। उप कप्तान वीरेंद्र सहवाग बनाए गए हैं। उप कप्तान वीरेंद्र सहवाग बनाए गए हैं।

तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल और विकेट कीपर दिनेश कार्तिक को इस टीम में जगह नहीं दी गई है। पिछले ट्वेंटी20 वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे रॉबिन उथप्पा भी इस बार टीम में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं।

आईपीएल के दूसरे सेशन में डेक्कन चार्जर्स की ओर से शानदार गेंदबाजी कर रहे आर.पी. सिंह को टीम में जगह दी गई है। टीम में पठान बंधुओं यानी यूसुफ पठान और इरफान पठान भी अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

5 जून से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में भारत को ग्रुप 'ए' में आयरलैंड और बांग्लादेश के साथ जगह मिली है।

गौरतलब है कि पिछली बार टीम के हिस्सा रहे जोगिंदर शर्मा, श्रीशांत, दिनेश कार्तिक, मुनाफ पटेल, अजित अगरकर और पीयूष चावला को इस बार जगह नहीं दी गई है।

टीम इस प्रकार है:-
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग (उपकप्तान), गौतम गंभीर, सुरेश रैना, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, जहीर खान, इशांत शर्मा, प्रवीण कुमार, आर.पी.सिंह, रविंद्र जडेजा, प्रज्ञान ओझा और इरफान पठान।
 



 

Posted on : Monday May 11, 2009 07:15 PM source: नवभारतटाइम्स.कॉम

 
चेन्नै ने दिल्ली को 18 रनों से हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स को बेचना चाहते हैं शाहरुख ?

 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क