| |
|
|
|
मुरैना में जादू टोना के शक में
3 की हत्या |
|
मुरैना ०३ मई ०९| मध्य
प्रदेश के मुरैना में जादू टोना के शक में 3 लोगों की गोली मारकर
हत्या कर दी गई है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
चंदौनी थाने के जरैना गांव में होतराम कुशवाहा का पिछले कुछ अरसे से
पड़ोसियों से जमीनी विवाद चला आ रहा था। बीते दिनों पड़ोसी भारत
कुशवाहा के घर में एक वृद्ध का निधन हो गया और कुछ लोग बीमार पड़ गए।
उन्हें शक हुआ कि होतराम और उसके परिजनों ने जादू टोना करा दिया है,
जिससे उसके परिवार के लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं।
मुरैना के एसपी संतोष सिंह ने बताया है कि शनिवार की देर रात को
होतराम और उसके परिवार के अन्य साथी घर के बाहर बैठे थे तभी उनपर
कट्टों से फायर किया गया। इस फायरिंग में होतराम कुशवाहा, सियाराम
कुशवाहा और वृन्दावन कुशवाहा की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर
रूप से घायल हो गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया
है और उनकी धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
| Posted on :
Sunday May 03, 2009 05:33 PM |
|
|
|